
होमगार्ड संघ के पूर्व अध्यक्ष श्यामलाल मंडल बाइक से फिसलकर घायल हो गया
कटिहार ।सोनेली पूर्णिया मुख्य पथ पर संध्या 50 वर्षिय होमगार्ड संघ के पूर्व अध्यक्ष श्यामलाल मंडल बाइक से फिसलकर घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष सोनैली से अपने घर कदवा जा रहा था रास्ते मे बकरी बचाने के क्रम में बाइक से फिसल गया। घायल अध्यक्ष के कंधे की हड्डी टूट गई है घायल को नजदीकी सवास्थ्य केंद्र दुर्गागंज लाया गया जहां प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत सघन इलाज़ के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है।