Home सुपौल किशनपुर (संसू) चोरों ने दोनों घर से नगद, जेवरात सहित दो लाख के सामानों पर हाथ साफ किया

किशनपुर (संसू) चोरों ने दोनों घर से नगद, जेवरात सहित दो लाख के सामानों पर हाथ साफ किया

4 second read
Comments Off on किशनपुर (संसू) चोरों ने दोनों घर से नगद, जेवरात सहित दो लाख के सामानों पर हाथ साफ किया
0
419
seemanchal

किशनपुर (संसू)। थाना क्षेत्र के किशनपुर दक्षिण पंचायत के सुहागपुर वार्ड 5 में गुरुवार की रात चोरों ने एक साथ दो घरों को निशाना बनाया।

 

चोरों ने दोनों घर से नगद, जेवरात सहित दो लाख के सामानों पर हाथ साफ किया। पीड़ित गृहस्वामी धनोज चौधरी और महादेव ठाकुर ने थाना में आवेदन देकर चोरी की शिकायत की है। जानकारी अनुसार चोरों ने सबसे पहले धनोज चौधरी के घर को निशाना बनाया। धनोज चौधरी ने बताया कि वह लोग रात में दूसरे कमरे में सोए थे। बगल वाले कमरे में ताला लगा था। चोरों ने उस कमरे का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए और ट्रंक का ताला तोड़कर सारे सामानों की चोरी कर ली। उधर, महादेव चौधरी ने बताया कि चोरों ने उनके घर का भी ताला तोड़कर अंदर घुस गए और बक्सा में रखे 32 हजार नगद, एक लाख से अधिक के जेवरात की चोरी कर ली। धनोज चौधरी के घर में रखे ट्रंक और बक्सा को भी उठाकर चोर ले गए। शुक्रवार की सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो कमरे का ताला टूटा देखा। इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी गई। लोगों ने घर से कुछ दूर बांसबाड़ी में बक्सा टूटा देखा। बक्सा से सभी सामान गायब थे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। सहायक अवर निरीक्षक बसावन चौधरी ने बताया कि जांच कर आग की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

source livehindustan

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सुपौल
Comments are closed.

Check Also

दिल्ली से पटना अब सिर्फ 4 घंटे में! जानिए Delhi-Howrah Bullet Train रूट की पूरी जानकारी

🚄 अब दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे में भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना (Mumbai-Ahmedabad) …