Home खेल जगत  25 मैचों के बाद ऐसा पहली बार हुआ कि कोहली ने टॉस जीता और भारत मैच हार गया

 25 मैचों के बाद ऐसा पहली बार हुआ कि कोहली ने टॉस जीता और भारत मैच हार गया

2 second read
Comments Off on  25 मैचों के बाद ऐसा पहली बार हुआ कि कोहली ने टॉस जीता और भारत मैच हार गया
0
389
innings ind

विराट कोहली टीम इंडिया के टेस्ट इतिहास के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं क्योंकि उन्होंने भारत को अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैचों में जीत दिलाई है।

 

 

एडिलेड टेस्ट मैच में टीम इंडिया को हार मिली हालांकि वो जीतने की स्थिति में थे। इस मैच में मिली हार के साथ विराट कोहली के साथ जुड़ा एक शानदारि सिलसिला भी खत्म हो गया। दरअसल साल 2015 से एडिलेड टेस्ट से पहले तक विराट कोहली ने जितने भी टेस्ट मैच में टॉस जीते थे टीम इंडिया को उन मैचों में हार नहीं मिली थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ और टीम इंडिया को हार मिली।  25 मैचों के बाद ऐसा पहली बार हुआ कि कोहली ने टॉस जीता और भारत मैच हार गया।

इस मैच में मिली हार के लिए कप्तान विराट कोहली ने टीम की बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि हमें जिस जज्बे के साथ खेलने की जरूरत थी हमने वो जज्बा नहीं दिखाया। उन्होंने कहा कि मेजबान गेंदबाजों ने वैसी ही गेंदबाजी की थी जैसी उन्होंने पहली पारी में की थी, लेकिन हमें जिस तरह से जज्बे की जरूरत थी उसे दिखाने से हम चूक गए। टीम इंडिया ने इस मैच में टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे कम रन बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया और दूसरी पारी में 9 विकेट पर सिर्फ 36 रन ही बना पाई।source jagran

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खेल जगत
Comments are closed.

Check Also

मैं अलग पहचान बनाना चाहता था, खुद को नए सिरे से गढ़ना चाहता था: विशाल भारद्वाज

‘ओ’ रोमियो’ को बताया दिल छू लेने वाली अनोखी प्रेम कहानी, एक्शन और इमोशन का नया मिश्रण नई द…