Home मधेपुरा मधेपुरा में चल रहा था देह व्यापार ,सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़

मधेपुरा में चल रहा था देह व्यापार ,सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़

0 second read
Comments Off on मधेपुरा में चल रहा था देह व्यापार ,सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़
0
538
एसपी योगेन्द्र कुमार

मधेपुरा में चल रहा था देह व्यापार ,सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़

मधेपुरा से विकास कुमार की रिपोर्ट

मधेपुरा:-एसपी योगेन्द्र कुमार के निर्देशन में मधेपुरा पुलिस लगातार एक्शन में है.बीती शाम पुलिस ने शहर में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है जिसमे दर्जनों युवक युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है.पुलिस सभी को अपने गिरफ्त में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

शनिवार को इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि शहर के नील एंड फैमिली होटल के सम्बन्ध में गुप्त सुचना मिली कि यहाँ कुछ अनैतिक कार्य को अंजाम दिया जा रहा है.सुचना के बाद पुलिस जब छापेमारी को पहुंची तो सात युवती और पांच पुरुष को पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा .कहा इस मामले में पुलिस ने होटल मालिक सुमित श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार किया है.
एसपी ने कहा सभी गिरफ्तार व्यक्तियों में चार नाबालिग लड़का शामिल है.पुलिस ने मौके से पांच मोबाइल को भी जप्त कर लिया है जिससे इस कारोबार को अंजाम दे रहा था.एसपी ने कहा जिले में किसी भी तरह के गैर क़ानूनी कार्य का इजाजत नही है अगर कोई भी इस तरह के कार्य को करने का जहमत उठाता है तो उसे सीधे जेल भेजा जायेगा!

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In मधेपुरा
Comments are closed.

Check Also

माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन: “कोई भूखा न सोए” मिशन की प्रेरणादायक सच्ची कहानी (2026 रिपोर्ट)

माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन: सेवा, समर्पण और इंसानियत की मिसाल माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी …