Home अररिया फारबिसगंज:अपराधियों ने दो को मारी गोली,एक की मौत जबकि दूसरा घायल।

फारबिसगंज:अपराधियों ने दो को मारी गोली,एक की मौत जबकि दूसरा घायल।

0 second read
Comments Off on फारबिसगंज:अपराधियों ने दो को मारी गोली,एक की मौत जबकि दूसरा घायल।
0
351
IMG 20210131 182640

फारबिसगंज: अपराधियों ने सोनापुर से फारबिसगंज लौट रहे दो युवक को गोली मार दी जिसमें दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल दोनो युवक को अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज में इलाज के लिये लाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया एवं दूसरे युवक को अनुमण्डल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हड्डी विशेषज्ञ को रेफर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक का नाम अमन गुप्ता उम्र 22 वर्ष पिता स्वर्गीय सुरेंद्र पाल छुआपट्टी वार्ड संख्या 16 की मृत्यु हो गयी है जबकि दूसरा युवक राहुल गुप्ता उम्र 18 वर्ष पिता अशोक गुप्ता भागकोहोलिया 08 का निवासी है जिसका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। गोली दोनो के बाएं पैर की थाई में लगी है। बताया जाता है कि दोनो युवक चावल का कारोबार करता है।

Load More Related Articles
Load More By Shoaib akhtar
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

फारबिसगंज:ह्यूमन एंड एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी की हुई पहली बैठक,कई विषयों पर लिया गया फैसला।

फारबिसगंज:22 अगस्त 2021 रविवार को स्थानीय पोखरबस्ती अंसारी चौक स्थित ऑक्सफ़ोर्ड कोचिंग सेंट…