Home खास खबर भाजपा दुनिया में सबसे बड़ी लुटेरी है : ममता

भाजपा दुनिया में सबसे बड़ी लुटेरी है : ममता

0 second read
Comments Off on भाजपा दुनिया में सबसे बड़ी लुटेरी है : ममता
0
236

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को भाजपा की आलोचना करते हुए उसे दुनिया में ‘‘सबसे बड़ी लुटेरी’’ पार्टी बताया और कहा कि उसे राज्य में कभी भी सत्ता में नहीं आने देना चाहिए।

पूर्वी मिदनापुर जिले के हल्दिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने भगवा पार्टी पर दंगों की साजिश रचने, लोगों की हत्या करने तथा दलित लड़कियों को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा दुनिया में सबसे बड़ी ‘तोलाबाज’ है…देखिए पीएम केयर फंड के तहत उसने कितना पैसा इकट्ठा किया। अगर पश्चिम बंगाल के लोग शांति चाहते हैं और दंगों से मुक्त राज्य चाहते हैं तो तृणमूल कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है।’’

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में 27 मार्च से चुनाव होंगे।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

BPSC 71वीं परीक्षा कैलेंडर जारी, 1264 पदों पर होगी भर्ती, DSP के लिए नए पद जोड़े गए

पटना, बिहार: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 2025 के लिए 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा स…