Home खास खबर पत्थर मारकर पत्नी और नाबालिग पुत्र की हत्या

पत्थर मारकर पत्नी और नाबालिग पुत्र की हत्या

0 second read
Comments Off on पत्थर मारकर पत्नी और नाबालिग पुत्र की हत्या
0
388
dead body

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के हनुमान नगर थाना क्षेत्र में बीती रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्थर से हमला कर अपनी पत्नी और नाबालिग पुत्र की हत्या कर दी।

पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना अमरवासी गांव की है जहां बीती रात छैलबिहारी मीणा (45) का अपनी पत्नी शिमला देवी (43) के साथ विवाद हो गया था।

थानाधिकारी मोहम्मद इमरान ने बताया कि आवेश में आकर आरोपी मीणा ने अपनी पत्नी पर पत्थर से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। उसने अपने 10 साल के नाबालिग पुत्र राहुल की भी पत्थर मार पर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

श्रीनगर में फ़ारूक़ अब्दुल्ला का बड़ा बयान: संवैधानिक संशोधन और परिसीमन पर उठाए सवाल

श्रीनगर में फ़ारूक़ अब्दुल्ला का बयान: परिसीमन और लोकतंत्र पर सियासी बहस श्रीनगर से आई ताज…