Home खास खबर मधुबनी गोली कांड के जरीए कानून व्यवस्था पर सवाल

मधुबनी गोली कांड के जरीए कानून व्यवस्था पर सवाल

1 second read
Comments Off on मधुबनी गोली कांड के जरीए कानून व्यवस्था पर सवाल
0
434
WhatsApp Image 2021 04 06 at 5.50.56 PM

मधुबनी गोली कांड के जरीए कानून व्यवस्था पर सवाल

प्रदीप कुमार नायक

मधुबनी हत्याकांड के बाद बिहार में सियासत भी उफान पर हैं।पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे से लौटने के बाद बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव नरसंहार में मारे गए लोंगो के परिजन से मिलने पहुँचे हैं।तेजस्वी यादव ने मधुबनी कांड के जरिए बिहार के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

 

उन्होंने मधुबनी के एस. पी. और डी. एस. पी.को तत्काल हटाने की मांग की हैं।जब तक ये दोनों अधिकारी मधुबनी में टिके रहेंगे तब तक इस मामले की निष्पक्ष जांच संभव नही हैं।क्योंकि रक्षक ही रावण बने बैठे हैं।बताते चले कि 29 मार्च यानी होली के दिन मोहहमदपुर गांव में रहने वाले पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह का परिवार होली खेल रहा था।

 

उसी दौरान अचानक गांव में ही हथियार बन्द लोगो ने उन्हें घेर लिया और उनके परिवार पर फायरिंग शुरु कर दी।इस घटना में मौके पर ही पूर्व सैनिक के दो बेटों की मौत हो गई।सुरेंद्र सिंह के एक भतीजे जो बी.एस. एफ.के जवान थे वह भी होली के छुट्टी में गांव आये हुए थे।गोलियां उन्हें भी लगी ।इसके अलावे पीड़ित पक्ष के पड़ोसी महंत के बेटे को भी गोली लगी।इन लोंगो की हत्या से लोगो के बीच हड़कंप मच गया।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

‘जबरन शराब पिलाई, नाचने को किया मजबूर’ पूर्णिया में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, गैरेज में पूरी रात चला हैवानियत का खेल

पूर्णिया।बिहार के पूर्णिया जिले से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर राज्य…