Home खास खबर कांस्टेबल का शव कार में मिला

कांस्टेबल का शव कार में मिला

0 second read
Comments Off on कांस्टेबल का शव कार में मिला
0
274

जयपुर, सात अप्रैल (भाषा) जयपुर के बनीपार्क थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक कांस्टेबल का शव उसकी कार में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थानाधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि भरतपुर निवासी 44 वर्षीय कांस्टेबल चंद्रपाल चौधरी का शव मंगलवार रात एक कार में मिला। मृतक के चेहरे के कुछ स्थान की त्वचा झुलसी हुई है।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल जयपुर पुलिस लाइन में तैनात था और वह अपने सरकारी क्वार्टर में रहता था। उसकी कार से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद चल सकेगा। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

BPSC 71वीं परीक्षा कैलेंडर जारी, 1264 पदों पर होगी भर्ती, DSP के लिए नए पद जोड़े गए

पटना, बिहार: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 2025 के लिए 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा स…