Home खास खबर गोविंदा की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई

गोविंदा की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई

3 second read
Comments Off on गोविंदा की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई
0
353
MV5BNzEwNDgwMTk3Nl5BMl5BanBnXkFtZTgwNjMwOTU4MDI@. V1

गोविंदा की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई

मुंबई, आठ अप्रैल (भाषा) अभिनेता गोविंदा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने जल्द स्वस्थ होने की कामना करने के लिये अपने प्रशंसकों का आभार भी व्यक्त किया।

गोविंदा (57) लगभग एक सप्ताह तक घर में पृथकवास में थे। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें ‘कोई क्लीनिकल लक्षण’ महसूस नहीं हो रहे हैं।

अभिनेता ने एक बयान में कहा, ‘जांच में मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैंने पूरी तरह सुनिश्चित होने के लिये आरटी-पीसीआर जांच के साथ-साथ सीटी स्कैन भी कराया था। मैं बेशुमार शुभकामनाओं के लिये अपने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करता हूं, जिनकी बदौलत में जल्द ही वायरस को हरा पाया। मेरी चिकित्सा टीम को भी बहुत-बहुत धन्यवाद।’

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…