Home खास खबर अमित शाह ने बंगाल के जगद्दल में रोड शो किया

अमित शाह ने बंगाल के जगद्दल में रोड शो किया

0 second read
Comments Off on अमित शाह ने बंगाल के जगद्दल में रोड शो किया
0
187
images 5

अमित शाह ने बंगाल के जगद्दल में रोड शो किया

जगद्दल (पश्चिम बंगाल), नौ अप्रैल (भाषा) गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के जगद्दल में एक रंगारंग रोड शो में हिस्सा लिया।

भाजपा के चुनाव चिन्ह ‘कमल’ और अन्य फूलों से सजे वाहन पर सवार शाह ने रोड शो के दौरान हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन किया।

शहर में निकले करीब एक किलोमीटर लंबे इस रोड शो में घोषपारा रोड पर लोगों की भारी भीड़ जुटी जोकि वाहनों के काफिले के पीछे चल रही थी।

रोड शो के दौरान भाजपा के झंडे और हरे गुब्बारे थामे लोगों ने ‘जय श्री राम’ और ‘अमित शाह जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

रोड शो में शामिल लोगों ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ भी नारेबाजी की।

बंगाल में चौथे चरण के लिए शनिवार को मतदान होगा।

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…