Home खास खबर पुणे में राकांपा नेता को गोली मारी, घायल

पुणे में राकांपा नेता को गोली मारी, घायल

0 second read
Comments Off on पुणे में राकांपा नेता को गोली मारी, घायल
0
209
images 6

पुणे में राकांपा नेता को गोली मारी, घायल

पुणे, 31 मई (भाषा) महाराष्ट्र में पुणे जिले के बारामती के एक राकांपा नेता को सोमवार शाम बाइक सवार दो लोगों ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह घटना संभाजी नगर इलाके के मालेगांव में उस समय हुई, जब रविराज तावड़े (40) अपनी पत्नी के साथ एक दुकान पर खरीदारी कर रहे थे।

तावड़े की पत्नी रोहिणी तावड़े पुणे जिला परिषद की सदस्य हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविराज तावड़े जैसे ही अपनी कार से सामान लेने उतरे, बाइक पर सवार होकर आए दो लोगों ने उनपर गोली चला दी जो उनके सीने में लगी।

उन्होंने बताया कि बारामती के एक अस्पताल में तावड़े का इलाज चल रहा है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…