Home खास खबर मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार

0 second read
Comments Off on मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार
0
145
download 20

मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार

नोएडा, तीन जून (भाषा) जनपद गौतम बुद्ध नगर में थाना दादरी पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद तीन कथित शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस घटना में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक आरोपी के पैर में लगी। इनके पास से पुलिस ने लूटी हुई कार, देसी तमंचा और चाकू बरामद किये हैं। ये बदमाश इससे पूर्व भी लूटपाट के मामलों में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में जेल जा चुके हैं।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात थाना दादरी पुलिस ओमीक्रान- प्रथम के पास जांच कर रही थी, तभी एक कार में सवार कुछ लोग आते हुए दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया। कार में सवार लोगों ने इसके बाद पुलिस पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से एक आरोपी घायल हो गया। उसका एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…