Home खास खबर असम के मंदिर में मिला मांस, पांच लोग गिरफ्तार

असम के मंदिर में मिला मांस, पांच लोग गिरफ्तार

0 second read
Comments Off on असम के मंदिर में मिला मांस, पांच लोग गिरफ्तार
0
202
2021 6image 19 58 220668623tample ll

असम के मंदिर में मिला मांस, पांच लोग गिरफ्तार

धुबरी, पांच जून (भाषा) असम के धुबरी जिले में पांच लोगों को यहां के मंदिर में कथित रूप से कच्चा मांस का टुकड़ा रखने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोसीरानी सरमा ने बताया कि गोलाकगंज थाना क्षेत्र के जिंकाता द्वितीय भाग गांव में शुक्रवार को उस समय तनाव पैदा हो गया जब लोगों को काली मंदिर में मांस का टुकड़ा मिला। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। स्थित को नियंत्रण में लाने के लिए तत्काल पुलिस बल को मौके पर भेजा गया।

सरमा ने बताया कि घटना के आरोपियों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया और शनिवार को मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई।

उन्होंने जोर देकर कहा कि इलाके में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है। मंदिर से कथित रूप से प्राप्त मांस को जांच के लिए राज्य फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…