Home खास खबर युवक ने धारदार हथियार से चचेरे भाई की हत्या

युवक ने धारदार हथियार से चचेरे भाई की हत्या

0 second read
Comments Off on युवक ने धारदार हथियार से चचेरे भाई की हत्या
0
146
download 26

युवक ने धारदार हथियार से चचेरे भाई की हत्या

बांदा (उप्र), छह जून (भाषा) बांदा जिले के बबेरू कस्बे में रविवार को एक युवक ने शराब के नशे में धारदार हथियार से हमला कर अपने चचेरे भाई की कथित रूप से हत्या कर दी और फरार हो गया।

बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार ने बताया कि बबेरू कस्बे के मनोहर थोक में रविवार दोपहर शराब के नशे में मनसुख नामक युवक पहले अपने चचेरे भाई शत्रुघ्न (32) के साथ गाली-गलौज किया और उसके विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के बाद फरार हो गया।

एसएचओ ने बताया कि शत्रुघ्न को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मनसुख के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर, उसकी तलाश की जा रही है। शत्रुघ्न का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…