Home खास खबर मुंबई में चॉल की दीवार ढहने से तीन लोग घायल

मुंबई में चॉल की दीवार ढहने से तीन लोग घायल

0 second read
Comments Off on मुंबई में चॉल की दीवार ढहने से तीन लोग घायल
0
203

मुंबई के पूर्वी उपनगर घाटकोपर में एक चॉल की दीवार ढहने से तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि बृहस्पतिवार की करीब रात ड़ेढ बजे चिराग नगर पुलिस थाने के निकट एलबीएस मार्ग पर मक्की बाजार में एक चॉल की दीवार ढह गई, जिससे तीन लोग अल्ताफ शेख (35), रिजवान कलानिगी (19) और नूरजहां अंसारी (35) घायल हो गए। घायलों को रजवाडी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

बीएमसी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में मुंबई में दीवार और मकान ढहने की 11 घटनाएं हुई हैं। पिछली रात मुलुंड में एक दीवार ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। बीएमसी के मुताबिक, शहर के पूर्वी उपनगरों में 24 घंटे में 110.07 मिलीमीटर बारिश, पश्चिमी उपनगरों में 75.36 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शहर में सार्वजनिक परिवहन सेवा सामान्य है।

Load More Related Articles
Load More By nisha Kumari
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

बढ़ सकती है राहुल गांधी की मुश्किलें, 12 अप्रैल को पटना कोर्ट में होना है हाजिर

साल की सजा पाने और संसद की सदस्यता गंवाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें और…