Home मधेपुरा बांस काटने गये दो भाईयों की करंट लगने से मौत

बांस काटने गये दो भाईयों की करंट लगने से मौत

0 second read
Comments Off on बांस काटने गये दो भाईयों की करंट लगने से मौत
0
175
1

बांस काटने गये दो भाईयों की करंट लगने से मौत

मधेपुरा, 21 जून (भाषा) बिहार के मधेपुरा ज़िले के चौसा थाना अंतर्गत अरजपुर पूर्वी पंचायत के यमुनियां तोला में सोमवार को बांस कांटने गए दो भाईयों की करंट लगने से मौत हो गयी ।

चौसा थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतकों की शिनाख्त प्रभाकर कुमार (20) और उसके मौसेरे भाई लोहा कुमार (22) के तौर पर की गई है।

प्रभाकर की बहन की 24 जून को शादी है जिसके मंडप के लिए वह अपने मौसेरे भाई के साथ बांस काटने गया था, बांस काटने के क्रम में करंट की चपेट में आने से दोनों युवक की मौत हो गई।

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In मधेपुरा
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…