Home खास खबर ठाणे में पानी से भरी खदान में डूबा किशोर

ठाणे में पानी से भरी खदान में डूबा किशोर

0 second read
Comments Off on ठाणे में पानी से भरी खदान में डूबा किशोर
0
174
1

ठाणे में पानी से भरी खदान में डूबा किशोर

ठाणे, 29 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कलवा में मंगलवार को पानी से भरी एक खदान में डूबने से 16 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। एक निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे महानगर पालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि कलवा के पौड़पड़ा का निवासी जीत वर्मा अपने सात दोस्तों के साथ ठाकुरपड़ा स्थित खदान में नहाने गया था। अधिकारी ने कहा कि कथित तौर पर लड़का पानी में कूद गया और गहराई का अंदाजा न होने से वह डूब गया।

उन्होंने कहा कि स्थानीय अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी गई जिसके बाद अग्निशमन कर्मी और आपदा प्रबंधन कर्मियों ने दोपहर में बचाव अभियान चलाया लेकिन लड़के का कुछ पता नहीं चला। रौशनी की कमी के कारण तलाशी अभियान रोक दिया गया और बुधवार को फिर लड़के की तलाश की जाएगी।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…