Home खास खबर रामसे बंधुओं में सबसे बड़े भाई कुमार रामसे का निधन

रामसे बंधुओं में सबसे बड़े भाई कुमार रामसे का निधन

0 second read
Comments Off on रामसे बंधुओं में सबसे बड़े भाई कुमार रामसे का निधन
0
221

रामसे बंधुओं में सबसे बड़े भाई कुमार रामसे का निधन

मुंबई, आठ जुलाई (भाषा) रामसे ब्रदर्स की ज्यादातर डरावनी फिल्मों की पटकथा लिखने वाले प्रसिद्ध फिल्मकार कुमार रामसे का दिल का दौरा पड़ने से बृहस्पितवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

कुमार के बड़े बेटे गोपाल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कुमार ने यहां हीरानंदानी में अपने आवास में अंतिम सांस ली। कुमार के परिवार में उनकी पत्नी शीला और तीन बेटे राज, गोपाल और सुनील हैं।

गोपाल ने कहा, “आज सुबह साढ़े पांच बजे दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। वह बहुत शांति से चले गए। अंतिम संस्कार करीब 12 बजे किया जाएगा। हम पुजारी के आने का इंतजार कर रहे हैं।’’

कुमार फिल्म निर्माता एफ यू रामसे के बेटे और सात भाइयों में सबसे बड़े थे। रामसे भाइयों में केशु, तुलसी, करण, श्याम, गंगू और अर्जुन शामिल थे जिनका डरावनी फिल्मों के निर्माण में‍ बोलबाला था। वे 70 और 80 के दशक में कम बजट वाली कल्ट (खास समूह को पसंद आने वाली) फिल्में बनाते थे।

कुमार रामसे ब्रदर्स की ज्यादातर फिल्मों की पटकथा लिखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते थे जिनमें “पुराना मंदिर” (1984), ‘‘साया” और ‘‘खोज’’ (1989) शामिल हैं। ‘‘साया में मुख्य भूमिका शत्रुघ्न सिन्हा ने निभाई थी और 1989 की हिट फिल्म “खोज” में अभिनेता ऋषि कपूर और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिकाओं में थे।

उन्होंने 1979 में “और कौन?” तथा 1981 में “दहशत” जैसी फिल्मों का भी निर्माण किया था।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…