Home खास खबर पुलवामा मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर

पुलवामा मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर

2 second read
Comments Off on पुलवामा मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर
0
341
download 3 4

पुलवामा मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 14 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी नागरिक सहित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकवादी मारे गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।

उन्होंने बताया कि बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान लश्कर के आतंकवादी एजाज़ उर्फ ​​अबू हुरैरा के तौर पर हुई है।’’ मारा गया आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक था।

उन्होंने बताया कि इलाके में तलाश अभियान अब भी जारी है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…