Home खास खबर एक फुल दो माली के हाल में चली गोली

एक फुल दो माली के हाल में चली गोली

1 second read
Comments Off on एक फुल दो माली के हाल में चली गोली
0
229

 

*एक प्रेमी नें दुसरे को मार डाला, बछवाड़ा पुलिस नें किया खुलासा*

बछवाड़ा /बेगूसराय/सं:-
थाना क्षेत्र के सुरों गांव के समीप एनएच 28 के किनारे विगत दिनो अपराधियो ने एक युवक को गोलीमार कर हत्या कर देने के मामले में बछवाड़ा पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या मामले का खुलासा करते हुए बछवाड़ा थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि 17 जुलाई को गोविन्दपुर तीन पंचायत के सूरो गांव के समीप एनएच 28 के किनारे समस्तीपुर जिले के घटहो थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी अर्जुन राय का पुत्र अमीत कुमार को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या मामले में साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सादपुर गांव निवासी बबलू यादव का पुत्र दिल खुश कुमार को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
गिरफ्तार युवक से पुछताछ के दौरान प्रेम प्रंसग का मामला सामने आया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि समस्तीपुर जिले के घटहो थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी अर्जुन राय का पुत्र अमीत कुमार को फेसबुक के माध्यम से मोहउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के सिमैसीहपुर गांव निवासी राम उदगार राय की लड़की से प्यार हो गया। फेसबुक पर हीं दोनों के बीच मोबाइल नम्बर का अदान प्रदान हो गया और मोबाइल के माध्यम से बातचीत होने लगा। करीब दो साल से दोनों के बीच बातचीत होती रही। इसी बीच लड़की के तरफ से शादी करने की बात रखी गयी। लेकिन अमित ने अपने बड़े भाई की शादी नहीं होंने के कारण शादी होने के बाद खुद शादी करने का प्रस्ताव लड़की को दिया। इसी बात से लड़की अमित से बातचीत करना बंद कर दिया। इसी बीच फेसबुक के माध्यम से ही नंबर लेकर खगड़िया जिले के पसराहा निवासी विनोद यादव का पुत्र प्रिंस कुमार उक्त लड़की से बातचीत करने लगा। लड़की अपने पिता के पास रहकर कोलकता में पढ़ती थी। प्रिंस लड़की से मिलने के लिए कोलकाता पहुंच गया। जिसकी जानकारी अमित को मिली। अमित लड़की से इतना प्यार करता था कि वो लड़की के घर पर रह रही मां के पास पहुंचकर शादी करने का प्रस्ताव दिया। लड़की की मां ने भी शादी के लिए हामी भर दी। और छह माह बाद दोनों की शादी करने की बात तय हो गयी थी। लड़की के कोलकाता से वापस घर आने के बाद मां ने लड़की से शादी की बात बताई। जिसकी भनक प्रिंस को लगी। इसी बीच लड़की अपने बहन के किसी कार्य से पंजाब जा रही थी। अमित लड़की को छोड़ने स्टेशन तक गया, उसी ट्रेन में प्रिंस और लड़की की मुलाकात हुई। कुछ दिनों के बाद प्रिंस अमित को फोन पर लड़की द्वारा गिफ्ट दिए जाने की बात कहकर गिफ्ट लेने के लिए बुलाया। 13 जुलाई को प्रिंस ने अमित को फोन कर बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सुरों गांव समीप बुलाकर लड़की द्वारा भेजे गए गिफ्ट दिया। पुनः 17 जुलाई को प्रिंस ने अमित को ये कहकर बुलाया की गिफ्ट बदला गया है जो तुम्हारा है वो ले जाओ और वो गिफ्ट लौटा दो। इसी बात को लेकर दोनों गिफ्ट बदलने के लिए तेघड़ा के समीप मिला, लेकिन दिन के उजाले के कारण प्रिंस बातो में अमित को उलझा कर शाम होने का इंतज़ार करने लगा। शाम होते ही प्रिंस अपने चार अन्य साथियों के साथ उजले रंग के कार से बछवाड़ा के लिए चला। वहीं अमित अपने बाइक से पीछे पीछे बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सुरों गांव के समीप एक लाइन होटल पर रुका और रात होने के कारण अंधेरे का फायदा उठाकर अमित को गोली मार दिया। और सभी वाहन लेकर फिर वापस तेघड़ा के तरफ एन एच 28 के रास्ते भाग निकाला।

Load More Related Articles
Load More By nisha Kumari
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

बढ़ सकती है राहुल गांधी की मुश्किलें, 12 अप्रैल को पटना कोर्ट में होना है हाजिर

साल की सजा पाने और संसद की सदस्यता गंवाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें और…