Home खास खबर पटना में बेखौफ बालू माफिया, छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित कई जवान घायल

पटना में बेखौफ बालू माफिया, छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित कई जवान घायल

2 second read
Comments Off on पटना में बेखौफ बालू माफिया, छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित कई जवान घायल
0
211
IMG 20210820 WA0008

पटना में बेखौफ बालू माफिया, छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित कई जवान घायल

प्रदीप कुमार नायक

*पटना =>*   बालू का अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया है. घटना पटना के रानी तालाब थाना के बरेर टोला गांव की है. इस हमले में थाना प्रभारी सहित आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिला की कुछ बालू माफिया ट्रैक्टर पर बालू लोड़ कर रहे हैं. सूचना पर रानी तालाब के थाना प्रभारी विमलेश कुमार कुछ जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और बालू माफियाओं को घेरने का प्रयास किया. इधर, पुलिस टीम को देखते ही बालू माफियाओं ने गांव के लोगों के साथ हमला कर दिया.लगभग सैकड़ों की संख्या में आए बालू माफियाओं ने पुलिस कर्मियों पर ईंट- पत्थर फेंकने लगे. इस दौरान पुलिसकर्मी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इस घटना में रानी तालाब थाना प्रभारी विमलेश कुमार सहित आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए पास के ही एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…