Home खास खबर असम में दो करोड़ रुपये कीमत का कफ सिरप जब्त

असम में दो करोड़ रुपये कीमत का कफ सिरप जब्त

0 second read
Comments Off on असम में दो करोड़ रुपये कीमत का कफ सिरप जब्त
0
217
images 8

असम में दो करोड़ रुपये कीमत का कफ सिरप जब्त

हैलाकांडी, 22 अगस्त (भाषा) पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस ने रविवार को करीमगंज जिले में एक ट्रक में लदा कफ सिरप जब्त किया जिसकी कीमत दो करोड़ रुपये आंकी गई है।

इस सिलसिले में वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है।

बॉर्डर डीएसपी, करीमगंज प्रताप दास ने बताया कि अगरतला जा रहे वाहन में इस कफ सिरप को 250 कार्टन में भरकर रखा गया था।

ट्रक को चुराईबाड़ी थाना क्षेत्र में रोका गया।

चुराईबाड़ी थाना क्षेत्र के प्रभारी मिंटू सील ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना निवासी बबलू पांडेय के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…