Home खास खबर यमुना नदी में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत

यमुना नदी में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत

0 second read
Comments Off on यमुना नदी में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत
0
230
download 1 5

यमुना नदी में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत

आगरा,28 अगस्त (भाषा) आगरा जिले के खेराबढ़ कस्बे स्थित खटीक मोहल्ला निवासी 10 वर्षीय बच्चे की शनिवार को यमुना में डूबने से मौत हो गई। थाना खेरागढ़ इंसपेक्टर बलवान सिंह ने बताया कि मृतक अरबाज के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सुबराती का पुत्र अरबाज अपने दोस्त के साथ नदी में नहाने गया था लेकिन गहरे पानी में जाने की वजह से दोनों डूबने लगे। अरबाज का दोस्त किसी तरह बाहर निकल आया लेकिन अरबाज बाहर नहीं आ सका।

आसपास मौजूद लोगों ने अरबाज को नदी से बाहर निकाला और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…