Home खास खबर ओडिशा विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

ओडिशा विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

0 second read
Comments Off on ओडिशा विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
0
205

ओडिशा विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

भुवनेश्वर, नौ सितंबर (भाषा) ओडिशा सरकार द्वारा कथित खनन अनियमितताओं पर चर्चा नहीं करने को लेकर विरोध- प्रदर्शन कर रहे विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के सदस्यों की गैर मौजूदगी में विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।

अध्यक्ष एस. एन. पात्रो ने आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से ऊपर करने और जाति आधारित जनगणना करने का प्रस्ताव पारित करने के बाद सदन को स्थगित कर दिया।

विपक्ष के मुख्य सचेतक मोहन मांझी ने खनन अनियमितताओं के आरोपों पर चर्चा करने से इनकार करने के लिए ओडिशा सरकार की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष सत्तारूढ़ दल की “कठपुतली” बन गए हैं।

मांझी ने आरोप लगाया, “सरकार भंडाफोड़ होने के डर से इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती है।”

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…