Home खास खबर दिल्ली-हरियाणा सीमा पर दो मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली-हरियाणा सीमा पर दो मेट्रो स्टेशन बंद

1 second read
Comments Off on दिल्ली-हरियाणा सीमा पर दो मेट्रो स्टेशन बंद
0
198

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रदर्शन स्थलों में से एक हरियाणा से सटे टिकरी बॉर्डर के पास दो मेट्रो स्टेशनों को शुक्रवार को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यह जानकारी दी।

हरियाणा में दो स्टेशन पंडित श्री राम शर्मा और बहादुरगढ़ सिटी दिल्ली मेट्रो के ग्रीन लाइन के अंतर्गत आते हैं। डीएमआरसी ने यात्रियों को सूचित करने के लिए ट्वीट किया, ‘‘पंडित श्री राम शर्मा और बहादुरगढ़ सिटी के प्रवेश और निकास द्वार को बंद कर दिया गया है।’’

विभिन्न राज्यों के किसान तीन नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली-हरियाणा सीमा पर सिंघू और टिकरी बॉर्डर और दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर गाजीपुर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Load More Related Articles
Load More By nisha Kumari
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

बढ़ सकती है राहुल गांधी की मुश्किलें, 12 अप्रैल को पटना कोर्ट में होना है हाजिर

साल की सजा पाने और संसद की सदस्यता गंवाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें और…