Home खास खबर देहरादून में दोहरा हत्याकांड

देहरादून में दोहरा हत्याकांड

0 second read
Comments Off on देहरादून में दोहरा हत्याकांड
0
199
1

देहरादून में दोहरा हत्याकांड

देहरादून, 29 सितंबर (भाषा) देहरादून शहर के प्रेमनगर क्षेत्र में एक महिला और उसके नौकर की धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गयी।

पुलिस ने बताया कि करीब 55 वर्षीय महिला उन्नति शर्मा और उसके 50 वर्षीय नौकर राजकुमार थापा के शव उनके धौलास क्षेत्र में स्थित मकान के आंगन से बुधवार को बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि महिला अपने पति सुभाष शर्मा के साथ 10 साल पहले ही लंदन से यहां रहने आई थी जबकि उनके दोनों बच्चे अभी लंदन में ही हैं।

देहरादून आने के बाद से नौकर थापा मकान के अहाते में बने सर्वेंट क्वार्टर में रह रहा था। पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है।

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…