Home खास खबर देवघर से सात साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर से सात साइबर अपराधी गिरफ्तार

0 second read
Comments Off on देवघर से सात साइबर अपराधी गिरफ्तार
0
196

देवघर से सात साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर, दो अक्टूबर (भाषा) देवघर में पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर विभिन्न क्षेत्रों से सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

देवघर के साइबर थाने में आयोजित एक प्रेस वार्ता में साइबर पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने बताया कि जिले के पथरौल थाना क्षेत्र के ग्राम बुढीकुरा एवं कझियाटांड, मोहनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर और पथरड्डा थाने के बरदेही ग्राम में छापामारी कर आज कुल सात साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि इन साइबर ठगों के पास से पुलिस ने 13 मोबाइल फोन, 19 सिम कार्ड, पांच एटीएम कार्ड, दो पासबुक व एक चेकबुक बरामद की है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…