Home खास खबर बिहार RERA के सदस्य RB सिन्हा ने दिया इस्तीफा! वजह को लेकर चर्चा तेज, पूछने पर कहा…..

बिहार RERA के सदस्य RB सिन्हा ने दिया इस्तीफा! वजह को लेकर चर्चा तेज, पूछने पर कहा…..

2 second read
Comments Off on बिहार RERA के सदस्य RB सिन्हा ने दिया इस्तीफा! वजह को लेकर चर्चा तेज, पूछने पर कहा…..
0
270
IMG 20211006 071925

बिहार RERA के सदस्य RB सिन्हा ने दिया इस्तीफा! वजह को लेकर चर्चा तेज, पूछने पर कहा

बड़ी खबर बिहार रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी(रेरा) से निकल कर सामने आ रही है। रेरा के सदस्य आरबी सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने शनिवार को ही अपना इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफा भेजने के बाद आरबी सिन्हा ने सभी व्हाट्सअप्प ग्रुप से भी अपने आप को रिमूव कर लिया है। बताया जाता है कि रेरा के सदस्य आर.बी. सिन्हा ने अपना इस्तीफा-पत्र उचित फोरम पर भेज दिया है। साथ ही दफ्तर आना भी बंद कर दिया है। लिहाजा उनके बेंच में होने वाली सुनवाई स्थगित की गई है। रेरा दफ्तर में भी इसकी चर्चा काफी तेज है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है । हालांकि इस्तीफे के पीछे की वजह क्या है यह पता नहीं चला है। इस संबंध में जब हमने आरबी सिन्हा से जानना चाहा उन्होंने साफ-साफ बोलने से मना कर दिया। हालांकि उन्होंने  इस चर्चा को न तो खारिज किया और न ही स्वीकार। उन्होंने कहा कि रेरा के पीआरओ से इस संबंध में बात करें।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…