Home खास खबर इफको के अध्यक्ष बलविंदर सिंह नकई का निधन

इफको के अध्यक्ष बलविंदर सिंह नकई का निधन

0 second read
Comments Off on इफको के अध्यक्ष बलविंदर सिंह नकई का निधन
0
274

इफको के अध्यक्ष बलविंदर सिंह नकई का निधन

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के अध्यक्ष 87 वर्षीय बलविंदर सिंह नकई का सोमवार को निधन हो गया।

इफको ने कहा कि नकई का जन्म पांच दिसंबर 1934 को हुआ था। नकई पिछले तीन दशकों से भारतीय सहकारिता आंदोलन को मजबूती प्रदान करने में शामिल थे।

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘इफको के अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह नकई जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ।’’ शाह ने कहा, ‘‘वह पिछले तीन दशकों से सहकारिता क्षेत्र में सक्रिय थे। उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’’

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी ट्वीट कर नकई के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इफको के एमडी यूएस अवस्थी ने भी शोक व्यक्त किया।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…