Home खास खबर अनुभवी तमिल अभिनेता श्रीकांत का निधन

अनुभवी तमिल अभिनेता श्रीकांत का निधन

0 second read
Comments Off on अनुभवी तमिल अभिनेता श्रीकांत का निधन
0
199
download 16 1

अनुभवी तमिल अभिनेता श्रीकांत का निधन

चेन्नई, 12 अक्टूबर (भाषा) दिवंगत जे जयललिता के साथ 1965 में आयी फिल्म ‘‘वेन्निरा अदई’’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अनुभवी तमिल अभिनेता श्रीकांत का मंगलवार को यहां निधन हो गया।

फिल्म उद्योग के सूत्रों के अनुसार वह 82 वर्ष के थे ।

कलाकारों के संघ ‘नदिगर संगम’ के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर कहा गया, ‘‘ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें श्रीकांत’’।

40 साल के अपने फिल्मी करियर में श्रीकांत ने नायक और खलनायक के अलावा विभिन्न भूमिकाएं निभायी। ‘वेन्निरा अदई’ (सफेद कपड़ा) का निर्देशन दिवंगत सीवी श्रीधर ने किया था।

उन्हें दिवंगत शिवाजी गणेशन, रजनीकांत और कमल हासन समेत तमिल सिनेमा के दिग्गज कलाकारों की फिल्मों में कई सहायक भूमिकाएं निभाने के लिए जाना जाता है।

उनके यादगार किरदारों में 1974 में आयी सुपरहिट फिल्म ‘थंगा पठक्कम’ में एक सख्त पुलिस अधिकारी के बागी बेटे की निभायी भूमिका भी शामिल है। उन्होंने नायक के तौर पर रजनीकांत की पहली फिल्म ‘भैरवी’ में खलनायक की भूमिका भी निभायी थी।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…