Home खास खबर वरिष्ठ पत्रकार सतीश जुगरान का निधन

वरिष्ठ पत्रकार सतीश जुगरान का निधन

0 second read
Comments Off on वरिष्ठ पत्रकार सतीश जुगरान का निधन
0
201
download 19 1

वरिष्ठ पत्रकार सतीश जुगरान का निधन

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार एजेंसी भाषा के पूर्व विशेष संवाददाता सतीश जुगरान का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।

परिवार के सूत्रों ने बताया कि उनका निधन गुडगांव में उनके छोटे पुत्र के निवास पर हुआ। उनका बड़ा पुत्र स्वीडन में रह रहा है और उसके यहां आने पर जुगरान का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र एवं एक पुत्री है।

जुगरान ‘भाषा’ के विशेष संवाददाता के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने समाचार एजेंसी के लिए गृह एवं रेलवे सहित विभिन्न मंत्रालयों को कवर किया। इससे पहले वह समाचार भारती और समाचार संवाद एजेंसियों में भी काम कर चके थे।

सेवानिवृत्त होने के बाद भी जुगरान काफी सक्रिय थे तथा रेडियो के लिए संसद समीक्षा तथा विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के लिए स्वतंत्र लेखन करते थे। हंसमुख स्वभाव के जुगरान का मित्रता दायरा काफी विस्तृत था

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…