Home खास खबर दिल्ली: घर में लगी आग, सात लोगों को बचाया गया

दिल्ली: घर में लगी आग, सात लोगों को बचाया गया

0 second read
Comments Off on दिल्ली: घर में लगी आग, सात लोगों को बचाया गया
0
200
download 40

दिल्ली: घर में लगी आग, सात लोगों को बचाया गया

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (भाषा) दक्षिणी-पश्चिम दिल्ली के पालम गांव में स्थित एक घर में लगी आग की घटना में दो बच्चों समेत सात लोगों को बचाया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पालम गांव पुलिस थाने को शनिवार रात को एक घर में आग लगने और वहां कुछ बच्चों के फंसे होने के बारे में सूचना मिली।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और पाया कि एक गैस सिलेंडर में आग लग गई है और कुछ लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि गीले कपड़ों से आग को बुझाया गया और दो बच्चों समेत सात लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…