Home खास खबर वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत, नौ जख्मी

वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत, नौ जख्मी

1 second read
Comments Off on वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत, नौ जख्मी
0
196
download 11 3

वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत, नौ जख्मी

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 27 अक्टूबर (भाषा) शाहजहांपुर जिले में बुधवार को तीन वाहनों के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि शाहजहांपुर-फर्रुखाबाद मार्ग पर कांट इलाके में पिपरोला पुलिस चौकी के सामने आज रात पिकअप लोडर तथा ट्रैक्टर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसी बीच, पीछे से आ रहा ऑटो रिक्शा भी ट्रैक्टर से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि घटना में ऑटो रिक्शा में बैठे मुन्ना (25) तथा राजा बाबू (20) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीनों वाहनों में सवार कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

कुमार ने बताया कि एक साथ तीन वाहन टकरा जाने से काफी देर तक यातायात बाधित रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। काफी मशक्कत के बाद सड़क पर आवागमन सुचारू किया गया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…