Home खास खबर गुजरात में बुजुर्ग, उसके बेटे ने आत्महत्या की

गुजरात में बुजुर्ग, उसके बेटे ने आत्महत्या की

0 second read
Comments Off on गुजरात में बुजुर्ग, उसके बेटे ने आत्महत्या की
0
192
download 12 3

गुजरात में बुजुर्ग, उसके बेटे ने आत्महत्या की

वडोदरा, 27 अक्टूबर (भाषा) गुजरात के वडोदरा शहर में एक बुजुर्ग और उसके बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वडोदरा रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिलीप दलाल (73) और उनके बेटे रासेश दलाल (43) द्वारा उठाए गए इस कदम का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि दोनों मंगलवार शाम मकरपुरा इलाके के पास लंबी दूरी की ट्रेन के आगे कूद गए।

अधिकारी ने बताया कि दलाल अपने बेटे और पत्नी के साथ अलकापुरी इलाके में रहते थे। रासेश अविवाहित था और कहा जाता है कि वह मानसिक बीमारी से पीड़ित था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…