Home खास खबर केरल के छह जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी

केरल के छह जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी

0 second read
Comments Off on केरल के छह जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी
0
183
download 17

केरल के छह जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी

कोच्चि (केरल), 12 नवंबर (भाषा) केरल में उत्तरपूर्व मानसून सक्रिय है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को राज्य के छह जिलों के लिए 13 और 14 नवंबर को पांच जिलों के लिए भारी बारिश का संकेत देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

छह जिले तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम और इडुक्की हैं जबकि पांच जिले पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्णाकुलम और इडुक्की हैं।

इस बीच, इडुक्की जिलाधीश ने कहा कि जिले में बारिश जारी रहने की स्थिति में इडुक्की जलाशय के चेरुथोनी बांध के शटर शनिवार या रविवार को खोले जा सकते हैं। जिलाधीश ने इडुक्की बांध के पास और पेरियार नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…