Home खास खबर सिंगापुर में नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के दोषी भारतीय नागरिक को एक साल जेल

सिंगापुर में नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के दोषी भारतीय नागरिक को एक साल जेल

0 second read
Comments Off on सिंगापुर में नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के दोषी भारतीय नागरिक को एक साल जेल
0
184

सिंगापुर में नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के दोषी भारतीय नागरिक को एक साल जेल

सिंगापुर, 18 फरवरी (भाषा) सिंगापुर में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के मामले में शुक्रवार को 30 साल के एक भारतीय नागरिक को एक साल की सजा सुनाई गई। मीडिया में प्रकाशित एक खबर में यह जानकारी सामने आई।

अदालत ने पिछले साल 11 साल की एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने के एक मामले में जीवनंदन गोविन्दन को दोषी पाया। टुडे अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार, अदालत ने दोषी को तीन बार बेंत मारने की भी सजा सुनाई।

न्यायाधीश क्रिस्टोफर गोह ने कहा कि उन्होंने बेंत से मारने की सजा केवल इसलिए नहीं दी कि दोषी ने लड़की का यौन उत्पीड़न किया, बल्कि इसलिए भी दी क्योंकि पीड़िता की उम्र बहुत कम है।

अदालत से प्राप्त विवरण के अनुसार, गोविंदन पेशे से इंजीनियर है और पिछले साल 23 फरवरी को उसने नशे की हालत में पीड़िता का पीछा किया और उसका यौन उत्पीड़न किया।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…