Home खास खबर भारत-जापान के संबंध 70 वर्षों में प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत हुए हैं : प्रधानमंत्री मोदी

भारत-जापान के संबंध 70 वर्षों में प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत हुए हैं : प्रधानमंत्री मोदी

0 second read
Comments Off on भारत-जापान के संबंध 70 वर्षों में प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत हुए हैं : प्रधानमंत्री मोदी
0
156
download 3 1

भारत-जापान के संबंध 70 वर्षों में प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत हुए हैं : प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत हुए हैं, चाहे वह सामरिक हो, आर्थिक हो या लोगों के बीच परस्पर संपर्क हो।

मोदी ने ट्वीट किया कि वार्षिक शिखर वार्ता के लिए जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की भारत की हाल की यात्रा ने कोविड के बाद की दुनिया में दोनों देशों के बीच खास रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने की रूपरेखा पेश की।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि हम आज भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्षों का जश्न मना रहे हैं तो मुझे यह देखकर खुशी होती है कि हमारे संबंध प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत हुए हैं चाहे वह सामरिक हो, आर्थिक हो या लोगों के बीच परस्पर संपर्क हो।’’

विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और जापान के बीच 28 अप्रैल 1952 को राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…