Home पूर्णिया पूर्णिया:- कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा और पूजा अर्चना, श्रद्धालुओं की लगी रही भीड़

पूर्णिया:- कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा और पूजा अर्चना, श्रद्धालुओं की लगी रही भीड़

0 second read
Comments Off on पूर्णिया:- कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा और पूजा अर्चना, श्रद्धालुओं की लगी रही भीड़
0
78
1

कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा और पूजा अर्चना, श्रद्धालुओं की लगी रही भीड़

कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति भाव के बीच पूजन पाठ किया गया है। यह पूजन पाठ देर रात तक चलता रहा। पूजन को लेकर कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मेला भी लगा हुआ है। देर रात तक मेले में लोगों की भीड़ लगी रही। शहर के उफरैल में कृष्ण जन्माष्टमी पर हजारों की भीड़ उमड़ी। आसपास के हजारों लोग यहां पहुंचे। मंदिर परिसर के आसपास मेले के लिए कई दुकानें सजी हुई थी। सदर अस्पताल परिसर स्थित काली मंदिर परिसर में नवनिर्मित राधा कृष्ण मंदिर में प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा कर पूजन पाठ किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित दुर्गानन्द ठाकुर ने बताया कि यहां नये मंदिर में राधा कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गयी है। इस प्रतिमा को स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूजा अर्चना की गई। मंदिर में नवनिर्माण कार्य में प्रारंभ से लगे राणा सिंह ने मंदिर स्थापना में सहयोग के लिए कई सदस्यों के प्रति आभार जताया है। कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के अंदर अन्य कई मंदिरों मधुबनी, लाईन बाजार शिव मंदिर, ततमा टोली राधे कृष्ण मंदिर समेत दर्जनों स्थलों पर पूजन पाठ को लेकर उमंग और उत्साह का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। मां पूरण देवी मंदिर के पूजारी पंडित सुबोध मिश्र ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर चर्चित दर्शनीय स्थल मां पूरणदेवी मंदिर में श्रद्वालुओं का प्रसाद चढ़ाने के लिए भीड़ रही। इधर, सिंहेश्वर स्थान मंदिर चौक मरंगा हरदा के प्रांगण में श्री कृष्ण चेतना परिषद के बैनर तले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर राधा कृष्ण प्रतिमा का पूजा अर्चना काफी धूम धाम से मनाया जा रहा है । इस शुभ अवसर पर कृष्ण भक्तों की काफी संख्या में उपस्थिति रही जिसमें मुख्य रूप से छकुनदी दास,दिनेश यादव,अजय कुमार,बबलू यादव,लक्ष्मी यादव,जामुन साह,कनदे लाल मंडल,सुभाष यादव,श्वेता यादव,पिंकी देवी, राकेश,बट्टिू,कोमल,काजल,प्रभा नरेश,शैलेन्द्र कुमार, आकाश पाठक, राकेश कुमार, रवि कुमार उपस्थित थे।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In पूर्णिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…