Home खास खबर हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बरसात की चेतावनी, अगले 48 घंटे पड़ सकते हैं भारी

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बरसात की चेतावनी, अगले 48 घंटे पड़ सकते हैं भारी

2 second read
Comments Off on हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बरसात की चेतावनी, अगले 48 घंटे पड़ सकते हैं भारी
0
86
himachal 24

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने हिमाचल में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के कई जिलों में अगले 48 घंटों में तेज बरसात का अनुमान है.

 

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने हिमाचल में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के कई जिलों में अगले 48 घंटों में तेज बरसात का अनुमान है. दरअसल, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य में 6 सितंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की संभावना बनी हुई है. इस कारण कई जिलों में बारिश की आशंका है. यहां शिमला, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और कुल्लू समेत राज्य के दस जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बरसात की चेतवानी दी गई है. इस दौरान लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगले दो दिनों में भारी बरसात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.  कांगड़ा और मंडी समेत गई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटों के अंदर अधिकतर भागों में तेज बारिश हुई है.

इस वर्ष बरसात की वजह से हिमाचल प्रदेश को जानमाल का भारी नुकसान हुआ है. हिमाचल के मुख्य सचिव आरडी धीमान ने हाल ही में बताया कि प्रदेश में बादल फटने से भूस्खलन तथा वर्षाजनित अन्य हादसों में अब तक 284 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं करीब 2 हजार करोड़ रुपये का सार्वजनिक और निजी संपत्ति नुकसान हुआ है. बरसात की वजह से अकेले मंडी जिले में ही 49 लोगों की मौत हो चुकी है.

 

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

क्या नेपाल में फिर गृहयुद्ध जैसी स्थिति बन रही है? राजनीतिक अस्थिरता, मधेस मुद्दा और युवाओं का उभार

नेपाल में लगातार हो रहे राजनीतिक बदलाव, युवाओं के आंदोलनों और मधेसी असंतोष के बीच यह सवाल …