Home खास खबर गायत्री प्रजापति पर रेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला लखनऊ में गिरफ्तार, रंगदारी मांगने का है आरोप

गायत्री प्रजापति पर रेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला लखनऊ में गिरफ्तार, रंगदारी मांगने का है आरोप

0 second read
Comments Off on गायत्री प्रजापति पर रेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला लखनऊ में गिरफ्तार, रंगदारी मांगने का है आरोप
0
115
1662863612

गायत्री प्रजापति पर रेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला लखनऊ में गिरफ्तार, रंगदारी मांगने का है आरोप

समाजवादी पार्टी सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ के गोमती नगर एक्‍सटेंशन इलाके से यह गिरफ्तारी हुई है।

बता दें कि महिला के खिलाफ जमीन की धोखाधड़ी और रंगदारी मांगने के मामले में कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इस पर शनिवार को गोमतीनगर विस्‍तार पुलिस ने ऐक्‍शन लेते हुए महिला को आशियाना स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, सितम्‍बर 2020 में गोमतीनगर एक्‍सटेंशन थाने में गायत्री प्रजापति की कंपनी के पूर्व डायरेक्‍टर स्‍व.बृजमोहन चौबे ने गायत्री प्रजापति, अनिल प्रजापति और उस महिला के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, जान से मारने की धमकी देने और पैसे हड़पने के आरोपों को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी।

आरोप है कि रेप केस में बयान बदलने के लिए गायत्री प्रजापति ने बृजमोहन चौबे की जमीन भी महिला के नाम लिखवा दी थी। आरोप है कि बयान बदलने के बाद महिला ने बृजमोहन चौबे से 2 करोड़ रुपए मांगे थे। इस केस में पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है। बताया जा रहा है कि गवाही देने के लिए कोर्ट की ओर से बार-बार नोटिस जारी की गई लेकिन महिला नहीं पहुंची तो उसके खिलाफ वारंट जारी हो गया।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…