Home खास खबर तेजस्वी की ताजपोशी अभी नहीं, लालू यादव ही रहेंगे आरजेडी सुप्रीमो, 10 अक्टूबर को अध्यक्ष का चुनाव

तेजस्वी की ताजपोशी अभी नहीं, लालू यादव ही रहेंगे आरजेडी सुप्रीमो, 10 अक्टूबर को अध्यक्ष का चुनाव

2 second read
Comments Off on तेजस्वी की ताजपोशी अभी नहीं, लालू यादव ही रहेंगे आरजेडी सुप्रीमो, 10 अक्टूबर को अध्यक्ष का चुनाव
0
96

तेजस्वी की ताजपोशी अभी नहीं, लालू यादव ही रहेंगे आरजेडी सुप्रीमो, 10 अक्टूबर को अध्यक्ष का चुनाव

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में उनके नाम पर विधिवत मुहर लगेगी। पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 9-10 अक्टूबर को दिल्ली में होगा। उधर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चयन 21 सितंबर को होगा। पार्टी ने अभी इसके लिए नामों का चयन नहीं किया है। हालांकि इसके कई दावेदार हैं। इनमें भूदेव चौधरी, अब्दुल बारी सिद्दिकी, उदय नारायण चौधरी और श्याम रजक के नाम शामिल हैं। जगदानंद सिंह को फिर से कमान देने पर भी विचार किया जा रहा है।

लालू प्रसाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आम लोगों की सेवा करने और पार्टी संगठन को ताकत देने के लिए काम करने को कहा। वे बुधवार को पार्टी के प्रदेश दफ्तर में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार है और यह बेहतर ढंग से चल रही है। हमें इसमें सहयोगी की भूमिका निभानी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संयमित रहने और उकसावे वाली कार्रवाई से दूर रहने की भी नसीहत दी। कहा- विरोधियों की कोई साजिश इस बार कामयाब नहीं होने देना है

लालू दोपहर बाद 3.45 बजे राजद दफ्तर पहुंचे। वहां आने के बाद उन्होंने सबसे पहले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को खोजा। 15 मिनट बाद ही तेजस्वी यादव भी वहां पहुंच गए। इसके पहले वे कार्यकर्ताओं से बात करते रहे। कई को देखकर उनसे उनका कुशलक्षेम पूछा। यही नहीं उनसे उनके क्षेत्र की जानकारी भी ली और उनकी सक्रियता के बारे में भी पूछा। उन्हें क्षेत्र में सक्रिय रहने और पार्टी के समर्पित सिपाही के रूप में काम करने को कहा।

इसके बाद लालू ने वरीय पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर बैठक की। उन्होंने सबसे अधिवेशन की तैयारियों की पूरी जानकारी ली। अधिवेशन में कई प्रदेश के लोगों को आना है, लिहाजा लालू प्रसाद इसको लेकर बेहद सतर्क हैं। उन्होंने सबके रहने, खाने-पीने, वाहनों की व्यवस्था की एक-एक कर जानकारी ली। उन्होंने लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने देने की विशेष ताकीद की।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…