
मध्य प्रदेश के नेशनल पार्क में हुआ बाघ का शिकार, वन विभाग के अमले ने बरामद की खाल|
मध्य प्रदेश में चीतों के आने के बाद खुशी का महौल है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार प्रदेश लेपर्ड स्टेट, टाइगर स्टेट के बाद अब चीता स्टेट भी बन गया है। लेकिन प्रदेश के शिकारियों को यह बात रास नहीं आ रहीं हैं। प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में से लगे बैहर में वन विभाग कार्यालय से महज कुछ दूरी पर झाडियों में बाघ की खाल मिली है। जिसके बाद टाइगर के शिकार की आशंका जताई जा रही है।
दरअसल यह घटना बालाघाट जिले के बैहर वन परिक्षेत्र अंतर्गत कान्हा नेशनल पार्क की बताई जा रही है। जहां कान्हा नेशनल पार्क से लगे वन विभाग ऑफिस के पास झाड़ियों में छुपा कर रखी गई बाघ की खाल मिली है। जिसे वन विभाग के अमले के द्वारा बरामद किया गया है। वन विभाग की टीम के द्वारा डॉक्टर से खाल का परीक्षण करा कर जांच की जा रही है। प्रथामिक रूप से मामला शिकार का प्रतीत हो रहा है। और जानकारी के अनुसार, खाल करीब डेढ़ साल के नर शावक की है।