मिन्हाज के हत्यारों की जल्द हो गिरफ्तारी
मृतक मिन्हाज के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पत्नी व परिजन शुक्रवार को पूर्व विधायक तौसीफ आलम से रुईधासा स्थित आवास में मिले। मृतक मिन्हाज की पत्नी बड़ा अलता बारी बहादुरगंज निवासी सादमा आजमी ने पूर्व विधायक को अपनी व्यथा बतायी और कहा कि पति के हत्यारे को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। मृतक मिन्हाज की पत्नी ने पूर्व विधायक से मिलकर घटना के बारे में बताया कि उनके पति की हत्या की गई है। मामले में थाने में कांड भी दर्ज करवाया गया है। लेकिन अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसे लेकर थानाध्यक्ष से भी गुहार लगाई गई है। लेकिन अब तक बदमाशों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पूर्व विधायक तौसीफ आलम ने मृतक की पत्नी व परिजन को हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया और पुलिस से मांग करते हुए कहा कि मिन्हाज के हत्यारे को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार कर घटना का उदभेदन करे। ताकि मिन्हाज की पत्नी व परिजनों को न्याय मिल सके। पुलिस जल्द से जल्द घटना का उदभेदन करे और दोषियों पर कार्रवाई करे।



