
http://seemanchallive.com/wp-content/uploads/2020/01/cropped-seemanchallive-1.jpg
चन्द्र गहण के बाद मंदिर में पूजा- पाठ
मंगलवार की शाम चन्द्रगहण लगा रहा। अलग अलग पंचाग के अनुसार समय भी अलग अलग रहे। मां पूरणदेवी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुबोध मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालय पंचाग के अनुसार शाम 5 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक चन्दग्रहण लगा रहा। इस दौरान मंदिरों के द्वार बंद रहे। इससे पूर्व लोगों ने अपने भोजन के सामग्री पर तुलसी के पत्ते रखे। चन्द्रगहण समाप्ति के बाद स्नान, ध्यान के साथ घरों व आंगन की साफ सफाई और गोबर से पुताई की गयी। मंदिरों में साफ सफाई के बाद पूजन पाठ शुरु हुआ। इस दौरान दान पुण्य भी लोगों ने किए।