
सदर विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया विधान सभा के ईस्ट ब्लॉक क्षेत्र में दो अलग अलग जगहों पर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया | इसमें महेन्द्रपुर कामत SH रोड से भटगामा तथा जियागाछी पुल से भटगामा तक की सड़क शामिल है | शिलान्यास स्थल पर बूथ अध्यक्ष शम्भू मंडल, ललित मंडल, संजीव पोद्दार, भादों रजवार, राजेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉ० मनोज साह, मुखिया डोमन राम, उपमुखिया शमीम, मीणा देवी ने संयुक्त रूप से श्रीफल तोड़ा | स्थानीय लोगों ने विधायक का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया तथा सड़क निर्माण के शुभारंभ के लिए आभार व्यक्त किया | ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता ने महेन्द्रपुर कामत की सड़क 2.130 किमी लम्बी 88 लाख तथा जियागाछी की सड़क 3.550 किमी एक करोड़ 83 लाख की राशी से निर्माण कार्य होने की जानकारी सबों को दी | इस अवसर पर विधायक ने कहा काफी व्यस्तम इस सड़क के जीर्णोद्धार होने से आम लोगों का आवागमन सुगम हो जायेगा | इन दोनों सड़कों के जीर्णोद्धार से अगल बगल के पांच पंचायत के लोगों का आवागमन आसान होगा | विधायक ने कहा बिक्रमपुर पंचायत में हेल्थ वेलनेस सेंटर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुचारू रूप से संचालित है | भोगा भटगामा में हेल्थ वेलनेस सेंटर का निर्माण हो रहा है | मझेली चौक से भाया महाराजपुर बरसौनी तक सड़क चौडीकरण कार्य का टेंडर कार्य पूरा कर लिया गया है | इस सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो जायेगा | विधायक ने कहा विधान सभा के सभी क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी है | मेरी कोशिश है पूर्णिया का शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र विकास में अवल स्थान प्राप्त करे | विगत सात सालों में इस दिशा में पूर्णिया में विकास के सभी क्षेत्रों में काफी काम हुए है | पूर्णिया के विकास के मुद्दे को मेरे द्वारा विधान सभा में भी बराबर उठाया जाता है | नए साल में संकल्प के साथ पूर्णिया को विकसित पूर्णिया बनाने की मेरी कोशिश जारी रहेगी | विधायक ने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नया भारत विकसित भारत की ओर अग्रसर है | आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्णिया सहित बिहार की सभी सीटों पर कमल खिलेगा तथा नरेंद्र मोदी पुनः भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे | शिलान्यास कार्यक्रम में मंगल पोद्दार मनोज गोश्वामी मंटू साह जयदेव पोद्दार ज्योतिष ठाकुर रविन्द्र मालाकार नरेश साह अजय सिंह मदन मंडल मंटू मंडल राजेश सिंह विमल पोद्दार दिगेन मंडल सरपंच सोमनाथ पोद्दार समिति अर्जुन मंडल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे |