Home खास खबर कामसूत्र के नए रचयिता बन गए वो’, गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को वाराणसी से चुनाव लड़ने की दी खुली चुनौती

कामसूत्र के नए रचयिता बन गए वो’, गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को वाराणसी से चुनाव लड़ने की दी खुली चुनौती

8 second read
Comments Off on कामसूत्र के नए रचयिता बन गए वो’, गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को वाराणसी से चुनाव लड़ने की दी खुली चुनौती
0
144
nitish kumar two 84

कामसूत्र के नए रचयिता बन गए वो  गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को वाराणसी से चुनाव लड़ने की दी खुली चुनौती

 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने विवादित बयानों से ही सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने नीतीश कुमार के खिलाफ विवादित बयान दिया है।

 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनका (सीएम नीतीश कुमार) उसी दिन अंत हो गया था, जिस दिन उन्होंने महिलाओं का अपमान किया था। वे कामसूत्र के नए रचियता बन गए हैं। साथ ही बीजेपी सांसद ने मुख्यमंत्री को वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी है।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने नीतीश कुमार के खिलाफ विवादित बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को कामसूत्र के नए रचियता के रूप में संबोधित किया है। केंद्रीय मंत्री का आरोप है कि बिहार के सीएम ने महिलाओं का अपमान किया है, जिससे उनकी सारी इज्जत खत्म हो गई है।

यह भी पढ़ें :

 

गिरिराज सिंह का विवादित बयान

गिरिराज सिंह ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनका (नीतीश कुमार) तो अंत उसी दिन हो गया था, जिस दिन बिहार की विधानसभा और विधान परिषद में जो ज्ञान दिया था, महिलाओं का अपमान किया था और कामसूत्र के नए रचयिता बन गए। पूरे देश में उनकी जो भी बची खुची साख थी, वो मिट्टी में मिल गई है। वैसे रैली निकालने के लिए किसी को मनहाई नहीं है, रैली निकाल सकते हैं। लेकिन, मैं एक और आग्रह करना चाहता हूं कि अगर हिम्मत हो तो उसी रैली में नीतीश कुमार वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा कर दे।

 

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

CM पद छोड़ने के बाद नई भूमिका में दिखे नीतीश कुमार, JDU संगठन को मजबूत करने में जुटे

बिहार राजनीति में बड़ा बदलाव: CM पद छोड़ने के बाद नई भूमिका में Nitish Kumar बिहार राजनीति…