Home खास खबर बिहार में भिड़े दो भोजपुरी स्टार! क्या Manoj Tiwari के कहने पर काराकाट से पीछे हटेंगे Pawan Singh?

बिहार में भिड़े दो भोजपुरी स्टार! क्या Manoj Tiwari के कहने पर काराकाट से पीछे हटेंगे Pawan Singh?

4 second read
Comments Off on बिहार में भिड़े दो भोजपुरी स्टार! क्या Manoj Tiwari के कहने पर काराकाट से पीछे हटेंगे Pawan Singh?
0
154

बिहार में भिड़े दो भोजपुरी स्टार! क्या Manoj Tiwari के कहने पर काराकाट से पीछे हटेंगे

 काराकाट के चुनावी मैदान में एक और भोजपुरी स्टार की एंट्री हो गई है। बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने पवन सिंह को समझाकर चुनाव से पीछे हटने का आश्वासन जताया था, जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए पवन सिंह ने बड़ा ऐलान कर दिया है। अब पवन सिंह काराकाट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं? इसपर उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

पवन सिंह की एंट्री से बिहार की हॉट सीट बनी काराकाट लोकसभा सीट एक बार फिर से सूर्खियों में है। भोजपुरी के दो दिग्गज स्टार मनोज तिवारी और पवन सिंह के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। ऐसे में मनोज तिवारी ने पवन सिंह को समझा बुझा कर नाम वापस लेने का बीड़ा उठाया है तो पवन सिंह ने भी अपना पक्ष साफ कर दिया है। अब सवाल ये है कि क्या पवन सिंह काराकाट से चुनाव लड़ेंगे?

मनोज तिवारी का बयान

बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने पवन सिंह पर बड़ा बयान दिया। पवन सिंह के काराकाट से चुनाव लड़ने पर बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि पवन सिंह मेरे छोटे भाई जैसे हैं लेकिन अभी वो रास्ता भटक गए हैं। मैं उन्हें समझा दूंगा। मनोज तिवारी के इस बयान के बाद कई लोग कयास लगाने लगे कि शायद पवन सिंह चुनावी रण से पीछे हट जाएंगे और अब वो काराकाट से चुनाव नहीं लड़ेंगे।

 

पवन सिंह ने किया पलटवार

मनोज तिवारी के बयान के बाद पवन सिंह के नामांकन पर सवाल उठने लगे थे। मगर पवन सिंह ने इन सभी अफवाहों को सिरे से नकार दिया है। मनोज तिवारी के बयान पर पलटवार करते हुए पवन सिंह ने कहा कि मनोज तिवारी मेरे बड़े भाई जैसे हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं। मगर पिछले कई दिनों से मेरी मनोज भाई से कोई बात नहीं हुई है।

काराकाट से चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह

पवन सिंह काराकाट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं? इसपर जवाब देते हुए पवन सिंह का कहना है कि पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है। मैंने अपनी मां से वादा किया है और मेरी मां ने मुझे काराकाट की जनता को सौंप दिया है। तो अब मेरे और मेरी मां के वादे के बीच कुछ और नहीं आ सकता है।

 

काराकाट का चुनावी रण

बिहार की काराकाट लोकसभा सीट पर आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होंगे। ऐसे में बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA से उपेंद्र कुशवाहा और INDIA गठबंधन से राजा राम सिंह कुशवाहा चुनावी मैदान में है। इसी बीच पवन सिंह निर्दलीय चुनाव में खड़े हैं, जिससे काराकाट का त्रिकोणीय मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

BPSC 71वीं परीक्षा कैलेंडर जारी, 1264 पदों पर होगी भर्ती, DSP के लिए नए पद जोड़े गए

पटना, बिहार: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 2025 के लिए 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा स…