Home खास खबर BJP के इस बड़े नेता को मिली जान से मारने की धमकी, जानें क्या है पूरा मामला

BJP के इस बड़े नेता को मिली जान से मारने की धमकी, जानें क्या है पूरा मामला

0 second read
Comments Off on BJP के इस बड़े नेता को मिली जान से मारने की धमकी, जानें क्या है पूरा मामला
0
161
bjpanil sharma 57

BJP के इस बड़े नेता को मिली जान से मारने की धमकी, जानें क्या है पूरा मामला

महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के पक्ष में पिछले कई दिनों से कैंप कर प्रचार कर रहे बीजेपी नेता और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा को आज (23 मई) धमकी मिली है.

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गर्म है, इस बीच महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के पक्ष में पिछले कई दिनों से कैंप कर प्रचार कर रहे बीजेपी नेता और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा को आज (23 मई) धमकी मिली है. बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश सिंह के समर्थकों ने उनके मोबाइल फोन पर फोन कर उन्हें चुनाव प्रचार छोड़कर तुरंत क्षेत्र छोड़ने और जान से मारने की धमकी दी है. वहीं अनिल कुमार शर्मा ने यह आरोप लगाया है. इसे लेकर अनिल शर्मा ने महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के एकमा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

महाराजगंज सीट पर प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

आपको बता दें कि इस बार बिहार में महाराजगंज सीट की काफी चर्चा हो रही है, यह सीट महागठबंधन में कांग्रेस के खाते में चली गई है. कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश सिंह को टिकट दिया है, जो इन दिनों सुर्खियों में हैं, जबकि जनार्दन सिंह सिग्रीवाल बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं. बता दें कि जनार्दन सिंह सिग्रीवाल इस सीट से मौजूदा सांसद भी हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने राजद उम्मीदवार रणधीर सिंह को हराया था। इस बार इस सीट पर कांटे की टक्कर है, दोनों नेताओं ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.

अनिल शर्मा कांग्रेस में रह चुके हैं प्रदेश अध्यक्ष

वहीं आपको बता दें कि अनिल शर्मा ने 31 मार्च को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर कई गंभीर आरोप लगाए थे. साथ ही उन्होंने पप्पू यादव के कांग्रेस में शामिल होने पर भी नाराजगी जताई थी, जिसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए. बता दें कि अनिल शर्मा बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

‘धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: रणवीर सिंह की फिल्म ने 200 करोड़ पार कर रचा इतिहास’

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। रणवीर सिंह की इस मेगा…