Home खास खबर सिक्किम में सड़कें-घर बहे, भारी बार‍िश के चलते 1500 से अधिक टूरिस्ट फंसे, देखें तबाही का मंजर

सिक्किम में सड़कें-घर बहे, भारी बार‍िश के चलते 1500 से अधिक टूरिस्ट फंसे, देखें तबाही का मंजर

7 second read
Comments Off on सिक्किम में सड़कें-घर बहे, भारी बार‍िश के चलते 1500 से अधिक टूरिस्ट फंसे, देखें तबाही का मंजर
0
118
Sikkim Heavy Rain Flood

सिक्किम में सड़कें-घर बहे, भारी बार‍िश के चलते 1500 से अधिक टूरिस्ट फंसे, देखें तबाही का मंजर

सिक्किम में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बाढ़ के बाद हुए भूस्खलन से सड़कें और घर तबाह हो चुके हैं। वहीं 1500 से अधिक टूरिस्ट भी फंसे हुए हैं। फिलहाल प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा है।

 

Sikkim Heavy Rain Flood: एक और दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर है। लू के थपेड़ों से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। इस बीच सिक्किम में भारी बारिश से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। एक ही देश में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। भूस्खलन के कारण कई जगह सड़कें टूट गई हैं। सीएम प्रेम सिंह तमांग ने जिला प्रशासन को बचाव और राहत के निर्देश दिए हैं। वहीं भारी बारिश के कारण कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई लोगों के लापता होने की खबर भी है।

Image

जानकारी के अनुसार 12 और 13 जून की रात में हुई बारिश से उत्तरी सिक्किम में भारी तबाही हुई है। वहीं रविवार रात को भी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। तिस्ता नदी में जलस्तर बढ़ने से आसपास के घर ताश के पत्तों की तरह ढह गए। भयंकर बारिश के कारण मोबाइल टावर और बिजली के पोल को भी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर सड़कें अवरुद्ध हो गई।

 

1500 से अधिक टूरिस्ट फंसे

बारिश के बाद सिक्किम में तिस्ता नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कलिम्पोंग तीस्ता बाजार भी बाढ़ के पानी से जलमग्न हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 10, सिंगतम का शांतिनगर और गंगटोक पहले ही ध्वस्त हो चुका है। सिक्किम जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार रात से अवरुद्ध है। वहीं यंगून में 1500 से अधिक पर्यटक भी फंसे हुए हैं।

 

सीएम ने बचाव-राहत कार्य के दिए निर्देश

बारिश से मची तबाही के बाद सीएम प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि कल से लगातार हो रही बारिश के बाद मंगन के आसपास के इलाकों में और उत्तरी सिक्किम में विनाशकारी भूस्खलन से मुझे दुख पहुंचा है। सरकार इस दुख की घड़ी में लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। मैंने आपदा राहत बलों और पुलिस प्रशासन को तत्काल मदद करने के लिए कहा है।

Image

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

Sharad Pawar Political News: 84 साल की उम्र में भी सक्रिय, महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे बड़े रणनीतिकार बने हुए हैं शरद पवार

Sharad Pawar Political News को लेकर देशभर में लगातार चर्चा होती रहती है कि राष्ट्रवादी कां…